दरभंगा, अप्रैल 21 -- पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को कोरम के अभाव में स्वत: निरस्त हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बहस एवं पक्ष विपक्ष के मतदान के लिए‌ मंगलवार को बुलाई गई प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुलाई गई विशेष बैठक में प्रमुख के अलावा महज एक सदस्य ही उपस्थित हुए। नियमानुसार दो तिहाई सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कोरम के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा संभव नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर विचार नहीं हो सका। यहां यह विशेष ज्ञातव्य है कि अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले एक भी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुए। यह भी पढ़ें- प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव खारिज दिन के 11 से 1 बजे तक पंचायत समिति सदस्यों का बैठक में आने का इंतजार किया गया। ल...