मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी/केसरिया, निसं। हथियार का लाइसेंस लेने के लिए केसरिया विस क्षेत्र से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी नाज अहमद खान ने थानाध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर कर एसपी के पास शस्त्र अनुज्ञप्ति का जांच प्रतिवेदन भेजवाया है। जांच में थानाध्यक्ष का हस्ताक्षर फर्जी मिलने पर एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। नाज अहमद खान केसरिया प्रखंड प्रमुख पति है। मिलीभगत करने के आरोप में केसरिया थाने के चौकीदार मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 16 फरवरी 26 को भेजे गये जांच प्रतिवेदन पत्र में थानाध्यक्ष और पदाधिकारी का हस्ताक्षर जाली है। उन्होंने बताया कि नाज अहमद खान पर एक दर्जन से अधिक कांड दर्ज हैं। आर्म्स लाइसेंस पाने के लिए थाने के चौकीदार मनोज सिंह को मिलाकर शून्य आपराधिक इतिहास दिखाते हुए फर्जी लेटर भेजा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.