प्रमुख के खिलाफ तीसरी बार अविश्वास प्रस्ताव खारिज
मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड प्रमुख गणेश कुमार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को तीसरी बार खारिज हो गया। 27 अप्रैल को पंचायत समिति सदस्य अनुपम कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बीडीओ चंदन कुमार को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा गया था। मामले की जांच एवं सुनवाई के बाद शुक्रवार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृदुला कुमारी एवं बीडीओ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव खारिज कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक में पंसस अनुपम गुप्ता, मोहन पासवान, महेश्वर राम एवं वंशी साह अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रमुख के खिलाफ तीसरी बार अविश्वास प्रस्ताव खारिज इनके अलावा अन्य पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख के साथ एकजुटता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.