भागलपुर, मार्च 29 -- जगदीशपुर प्रमुख गुड़िया देवी के खिलाफ शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव लगाने का आवेदन बीडीओ को सौंपा गया। जिसमें पूर्व प्रमुख रजनी कुमारी सहित छह पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मत विभाजन को लेकर विशेष बैठक आहूत करने के लिए आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से पंचायत समिति सदस्यों ने वर्तमान प्रमुख के खिलाफ विकास कार्यों में रूचि नहीं लेने और केवल निजी स्वार्थ एवं निजी कार्यों पर ध्यान देने, निर्धारित समय पर पंचायत समिति की बैठक आयोजित नहीं करने सहित अन्य कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। वहीं प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी ने कहा कि, उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। विकास योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं की गयी है। वहीं बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि अब आगे प्रमुख के द्वारा विशेष बैठक की ...