प्रमुख के कार्यों के संचालन को तीन सदस्यीय समिति गठित
गंगापार, मई 14 -- जिला मजिस्ट्रेट प्रयागराज द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार क्षेत्र पंचायत कौड़िहार में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख के कार्यों के संचालन में आ रही प्रशासनिक बाधाओं को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। कार्यालय आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 9 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह समिति गठित की गई है। समिति में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष चन्द्र, राकेश कुमार यादव एवं धर्मेन्द्र कुमार को शामिल किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि समिति अग्रिम आदेश तक क्षेत्र पंचायत से जुड़े आवश्यक कार्यों के संचालन में सहयोग करेगी, ताकि विकास कार्य एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.