मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही की गाड़ी पर फायरिंग मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंगलवार को एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने थानाध्यक्ष के साथ घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की। पुलिस फायरिंग वाले स्थल के समीप घटना के समय सक्रिय मोबाइल नंबरों को भी टावर डंपिंग के सहारे चिह्नित कर रही है। एफएसएल के दल ने भी घटनास्थल व गाड़ी की जांच की। एसडीपीओ ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा जा रहा है। घटना में संलिप्त बदमाशों के पहचान की कोशिश की जा रही है। इससे पहले प्रखंड प्रमुख घटना के समय गाड़ी चला रहे अपने चालक के साथ कांटी थाना पहुंचे व एसडीपीओ को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए लिखित आवेदन दिया। एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने चालक से भी पूछताछ की। इधर, प्रमुख की गाड़ी ...