मोतिहारी, मार्च 25 -- रामगढ़वा । प्रखंड प्रमुख रीता देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को सदस्यों की अनुपस्थिति के चलते खारिज हो गया।इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद रीता देवी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहीं।तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 25 मार्च की तिथि तय की गई थी। एडीएम मो. शिवगतुल्लाह को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। लेकिन दोपहर 12 बजे तक सदन में विपक्ष का एक भी सदस्य उपस्थित नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...