आरा, मार्च 17 -- संदेश, संवाद सूत्र। प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर पंचायत समिति सदस्यों की ओर से लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंचायत समीति की विशेष बैठक की तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रखंड प्रमुख नीलम देवी की ओर से चर्चा के लिए तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से सभी पंचायत समिति सदस्यों को पत्र के माध्यम से बैठक में विशेष चर्चा के लिए उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि संदेश प्रखंड प्रमुख नीलम देवी और उप प्रमुख मिथलेश कुमार यादव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पंचायत समिति सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से प्रखंड प्रमुख को विशेष चर्चा के लिए तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया गया। इसके बाद प्रखंड प्रमुख की ओर से विशेष चर्चा के लिए तिथ...