कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा सोमवार को माता की चौकी आयोजित की गई। माता के पूजन और आरती संग चौकी का शुभारंभ हुआ। जिसमें भक्तों ने देवी के भजनों को गाया और समृद्धि की कामना की। महापौर ने बताया कि विगत कई वर्षों से कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उन्होंने शहरवासियों व विश्व के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर विधायक सरोज कुरील, महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर, कमलावती सिंह, पार्षद आरती त्रिपाठी, गोविंद शुक्ला, विवेक शर्मा, देवेंद्र द्विवेदी, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.