भागलपुर, मई 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि सनोखर थाना क्षेत्र के चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के छोटी नाकी गांव निवासी स्व. चिंतामन साह की पत्नी प्रमिला देवी की 7 जनवरी 2024 को निर्मम हत्या कर शव झारखंड क्षेत्र में फेंक दिया गया था। मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, चंदन साह और कुंदन साह घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नाकी गांव स्थित उनके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- पोक्सो आरोपियों पर कड़ा शिकंजा, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया ...