वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा और गुणवत्ता सुधार के लिए विकसित 'प्रमाण पोर्टल' पर यूपी कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मार्च माह में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि यह पोर्टल सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज द्वारा तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख बनाना है। इस पोर्टल के तहत 44 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है। इसके आधार पर प्रत्येक माह संस्थानों की समीक्षा की जाती है। मार्च की रैंकिंग में यूपी कॉलेज ने 74.29 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- पीपीयू : समर्थ पोर्टल पर नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.