कानपुर, मई 20 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश में महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा और सुधार के लिए विकसित प्रमाण पोर्टल पर कानपुर का पीपीएन कॉलेज अव्वल रहा। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय, अनुदानित महाविद्यालय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग अप्रैल माह की है, जिसमें दूसरे स्थान पर मेरठ का रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज और तीसरे स्थान पर गोरखपुर का सेंट एंड्रयूज कॉलेज है। पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह पोर्टल सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज की ओर से तैयार किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और परिणाम देने वाला बनाना है। इस पोर्टल के तहत 44 अलग-अलग बिंदुओं पर महाविद्यालयों की विस्तृत ...