मेरठ, जून 23 -- इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज ने उत्तर प्रदेश महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर जारी होने वाली प्रमाण पोर्टल की मई माह की रैंकिंग में शानदार उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज ने 69.82 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय ने अप्रैल माह की प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में भी मेरठ मंडल और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मई माह में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए महाविद्यालय ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस्माईल कॉलेज को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नैक द्वारा प्राप्त उच्चतम ग्रेड का गौरव भी प्राप्त है। मई माह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय ने अपनी उत्कृष्टता को पुनः सिद्ध किया है। महाविद्याल...