गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रमाण पत्र सत्यापन के अभाव में सैकड़ों शिक्षकों का वेतन बाधित है। सैकड़ों शिक्षकों को 6 माह से वेतन नहीं मिला है। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह झारखंड प्लस टू शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के सैकड़ों शिक्षकों ने लगभग 6 माह पहले योगदान दिया दिया है, लेकिन अभी तक इन सभी शिक्षकों का प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से संबंधित संस्थाओं को नहीं भेजा गया है। जिस कारण लगभग 850 शिक्षकों का वेतन भुगतान लंबित है। होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है। राजेंद्र प्रसाद ने जिला शिक्षा अधीक्षक से इन सभी नवनियुक्त शिक्षकों का प्रमाण पत्र सत्यापन अविलंब करने का आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.