गुमला, फरवरी 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव की मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके तुरंत बाद मतगणना केंद्र कार्तिक उरांव कॉलेज के पास से विजय जुलूस का आगाज किया गया। जीत की घोषणा होते ही कई प्रत्याशी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने सहयोगियों, समर्थकों व मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जैसे ही विजयी प्रत्याशी कॉलेज गेट के बाहर निकले, हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कुछ स्थानों पर समर्थक प्रत्याशियों को गोद में उठाकर खुशी जाहिर करते दिखे। चारों ओर नारेबाजी और तालियों की गूंज सुनाई देने लगी।विजय जुलूस में रंगों की बौछार के साथ होली से पहले ही होली जैसा माहौल बन गया। समर्थक अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी मनाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.