भभुआ, अप्रैल 12 -- पेज चार की खबर प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटक रहे प्रखण्ड के ग्रामीण राजस्व कर्मचारी व पंचायत सचिव की हड़ताल पर रहने से आमजनो को परेशानी भगवानपुर,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के सीओ व राजस्व कर्मचारी तो बहुत दिनों से हड़ताल पर हैं,लेकिन तीन दिनों से पंचायत सचिव को भी हड़ताल पर चले जाने से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आमजन भटक रहे हैं। प्रखण्ड में जाति, आय ,निवास ईडब्ल्यूएस आदि प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोग इधर से उधर भटक रहे हैं। प्रमाण पत्र बनवाने वालो का कहना है कि नए वर्ष एक अप्रैल 2026 से पहले के बने सभी प्रमाण पत्र निरस्त हो गए हैं, इसको हम लोग नए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फॉर्म को ऑनलाइन किए हैं। लेकिन फार्म पर कोई अनुशंसा करने वाला अधीनस्थ कर्मचारी नहीं हैं, जिससे चलते प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा हैं। प्रमाण पत्र नहीं बनने...