बरेली, अप्रैल 13 -- प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुटी दिव्यांगों की भीड़ बरेली वरिष्ठ संवाददाता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुबह 10 बजे से ही दिव्यांग जुटने लगे थे। दोपहर 12 बजे तक 77 से अधिक आवेदन पत्र जमा हो गए। आवेदन पत्रों की जांच के बाद दिव्यांगों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ओपीडी में भेजा गया। गर्मी की वजह से शिविर में दिव्यांग काफी परेशान रहे। सीएमओ ने गर्मी को देखते हुए दिव्यांग शिविर में कूलर लगाने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...