प्रमाण पत्र न बनवाने से परेशान दिव्यांगों ने किया हंगामा
मेरठ, मई 20 -- सीएचसी में मंगलवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। दिव्यांगों का आरोप था कि पहले सरधना में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब मेडिकल टीम उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल भेज रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। बता दें कि क्षेत्र के दर्जनभर दिव्यांग कई माह से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हैं। बीते दिनों उन्होंने तहसील में प्रदर्शन भी किया था। जिसपर एसडीएम ने उन्हें जल्द ही सरधना में कैंप लगवाने का आश्वासन दिया था। उनका कहना था कि कम प्रतिशत होने के कारण उन्हें सरकारी उपकरण और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल टीम द्वारा जिला अस्पताल में मशीनों से जांच कराने की बात कहने पर दिव्यांग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। कैंप इंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.