बलिया, अप्रैल 2 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। गोंड जनजाति के युवाओं को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के विरोध में गुरुवार को तहसील परिसर में आल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) तथा पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले बेमियादी धरना शुरू हो गया।वक्ताओं ने कहा कि 1356 या 1359 फसली की खतौनी में 'गोंड' अंकित होने की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से कर, सही पाए जाने पर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने तथा भूमिहीन आवेदकों के लिए परिवार रजिस्टर, विद्यालय की टीसी तथा स्थानीय स्तर पर जांच के आधार पर भी प्रमाण पत्र निर्गत करने का प्रावधान है। इसके बावजूद तहसील प्रशासन बार-बार आवेदनों को निरस्त कर रहा है। प्रमाण पत्र के अभाव में गोंड समाज के छात्र-युवा छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के आवेदन से वंचित...