बलिया, अप्रैल 9 -- बलिया। बांसडीह तहसील परिसर में गोंड समाज की ओर से चल रहा धरना 11वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी होना चाहिये। कहा कि बांसडीह तहसीलदार की ओर से चार गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। हालांकि साक्ष्य होने के बावजूद अन्य लोगों का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। इस मौके पर बिट्टू गोंड, प्रिंस गोंड, गौतम गोंड, राजा गोंड, विजेन्द्र गोंड, अभिषेक गोंड, उमाशंकर गोंड, राजेंद्र गोंड, रुपेश गोंड, सोनू गोंड, रमेश गोंड, विजय शंकर गोंड आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.