सासाराम, फरवरी 26 -- सासाराम। सदर अस्पताल में दिव्यांगजनों का समय से दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानियां हो रही है। बताया जाता है कि दिव्यांगजनों से जुड़े कार्यों के निष्पादन के लिए कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। लेकिन, उनकी मनमानी व उदासीन रवैये के कारण दिव्यांगजनों को काफी दिक्कतें हो रही है। शहर के नूरनगंज की राधिका देवी ने बतायी कि बेटे के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए आई थी। संझौली के राजेश कुमार, बरांव नोखा के सुमित सिंह ने बताया कि प्रमाण पत्र को लेकर कार्यालय में दो बार आया। काम नहीं हुआ। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र से जुड़े कार्यों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.