रांची, जून 23 -- रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 जून तक चलने वाली इस प्रक्रिया के कारण रांची स्थित जैक कार्यालय में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। नाम, उपनाम और माता-पिता के नाम जैसी गलतियों को ठीक कराने पहुंचे लोगों का कहना है कि आधिकारिक नोटिस में शुल्क और जरूरी दस्तावेज की स्पष्ट जानकारी नहीं होने से उन्हें बैंक और जैक कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रतिदिन पहुंच रहे 300 से अधिक लोग यह भी पढ़ें- यूजी नामांकन सत्र 2026-30 में त्रुटि सुधार के लिए एडिट का अवसर देने की मांगभीड़ प्रबंधन की समस्या जैक कर्मियों के अनुसार, हर दिन 300 से अधिक लोग प्रमाण पत्र सुधार के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने पांच का...