प्रमाण पत्र अभियान को लेकर लगा शिविर
दुमका, जून 9 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। अबुआ जाति निवासी प्रमाण पत्र अभियान को लेकर प्रखंड के रंगालिया एवं विलकांदी पंचायत में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। रंगालिया पंचायत में जाति प्रमाण पत्र के कुल 37 आवेदन प्राप्त हुआ। जबकि निवासी प्रमाण पत्र के 48 आवेदन कुल 85 आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदन की संवीक्षा की गई। जिसमें 84 आवेदन सही पाया गया। जिसके बाद सभी आवेदन का ऑनलाइन कर निष्पादन कर दिया गया। जबकि एक आवेदक जीतन मुर्मू को बीडीओ के द्वारा मौके पर ही जाति प्रमाण पत्र सौंपा दिया गया। उधर विलकांदी पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में जाति प्रमाण पत्र के 10 आवेदन और निवासी प्रमाण पत्र के लिए 19 आवेदन कुल 29 आवेदन प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- अबुआ जाति व निवासी प्रमाण पत्र के लिए लगा शिविर आवेदन का संवीक्षा की गई और सभी आवेदन सही पाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.