प्रमाण पत्रों में संशोधन के लिए जैक ने जारी की अधिसूचना, 30 जून तक मौका
जमशेदपुर, जून 25 -- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2024 तक की परीक्षाओं के प्रमाण पत्रों (पंजीयन रसीद, प्रवेश पत्र, अंकपत्र और मूल प्रमाण पत्र आदि) में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। परिषद ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और संस्थानों से डेटा का मिलान करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, वर्ष 2025 या उसके बाद उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए संशोधन की समय सीमा अधिकतम तीन वर्ष तय की गई है। निर्धारित अवधि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकारनहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.