प्रमाण पत्रों के नाम पर वसूली का आरोप
रुडकी, मई 25 -- मंगलौर क्षेत्र की कई छात्राओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र के एक राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) पर पद के दुरुपयोग और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। छात्राओं ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई की मांग की। शिकायत पत्र में छात्रा आरजू फातिमा, मुस्कान, सुहानिया, जैस्मिन, फिरदौस, सानिया, वारिजा समेत अन्य ने आरोप लगाया कि संबंधित पटवारी आय, जाति और अन्य प्रमाण पत्र बनाने के बदले रुपये मांगते हैं। छात्राओं का कहना है कि पटवारी एक विशेष कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से ही आवेदन कराने का दबाव बनाते हैं। यदि कोई छात्रा दूसरे सीएससी सेंटर से आवेदन करती है तो उसका आवेदन निरस्त करने की धमकी दी जाती है। यह भी पढ़ें- प्रमाण पत्रों के नाम पर वसूली का आरोप छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.