बरेली, फरवरी 27 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा माइग्रेशन सर्टिफिकेट और प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट के ऑनलाइन शुल्क में की गई भारी बढ़ोतरी पर छात्र संगठनों ने आपत्ति जताई, जिसको लेकर गुरुवार को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। ज्ञापन में बताया कि पहले ऑफलाइन मोड में इन प्रमाणपत्रों का शुल्क 200 और 300 रुपये निर्धारित था, जिसे अब ऑनलाइन मोड में बढ़ाकर दोनों के लिए एक हजार रुपये कर दिया गया है। उनका कहना है कि यह वृद्धि अनुचित है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से बढ़ाए गए शुल्क को तत्काल निरस्त कर पूर्व निर्धारित दरें लागू करने तथा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.