गुमला, अप्रैल 11 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय बेंदोरा में शनिवार को अनुमंडल समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। एसडीओ ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।बैठक में ऑनलाइन लगान वसूली, जाति, आय, आवासीय, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को और तेज करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन पर रोक तथा जन शिकायतों के त्वरि...