मथुरा, मार्च 12 -- मथुरा, स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से जिले में चलाये जा रहे डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम की समीक्षा और आगामी स्टॉप डायरिया कैम्पेन की रणनीति पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा बल्लभ ने की। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी आरसीएच डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि डायरिया से बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। डायरिया से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाना चाहिए और जनपद में ऐसा करने वाले स्वास्थ्य कर्मी डायरिया चैम्पियंस की श्रेणी में आते हैं और ऐसे ही चैम्पियंस को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पीएसआई इंडिया के अजय कुमार ने विगत तीन माह की प्रगति एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.