सहरसा, अप्रैल 9 -- सहरसा। बीपीएससी के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा एक से पांच तक के करीब 1400 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच करायी जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनसे नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच के दौरान यह सामने आया है कि कुछ शिक्षकों ने दो वर्ष का डीएलएड कोर्स मात्र एक वर्ष में पूरा कर लिया। कई शिक्षकों के प्रमाणपत्रों में प्रशिक्षण अवधि, नामांकन वर्ष और परीक्षा वर्ष में भारी गड़बड़ी पायी गयी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ऐसे प्रमाणपत्रों की अलग से जांच करायी जा रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कई शिक्षक अपने प्रशिक्षण करने वाले कॉलेज का नाम तक सही-सही नहीं बता पा रहे हैं। पूछताछ के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.