भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। हेड पोस्टऑफिस में मंगलवार को भारतीय डाक सेवा के लिए निकली वैकेंसी के एवज में दर्जनों अभ्यर्थी प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन कराने भागलपुर पहुंचे थे। इस दौरान हरियाणा के हिसार जिला व अन्य जिलों से पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों ने उस वक्त हंगामा खड़ा कर दिया, जब उनके प्रमाणपत्रों पर डाक विभाग के पदाधिकारियों को शक हुआ और प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाने की बात कही। इधर मौके पर मौजूद हरियाणा से आए करीब 15 अभ्यर्थियों में से मंजित और संसार ने बताया कि उन लोगों ने भारतीय डाक सेवा वैकेंसी के लिए फॉर्म भरा था और इंटरव्यू के माध्यम से उनका चयन अगली प्रक्रिया यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए हुआ था। यह भी पढ़ें- प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन कराने हरियाणा से पहुंचे अभ्यर्थियों ने पो...