रांची, फरवरी 23 -- रांची। हिनू स्थित प्रमथनाथ राजकीय मध्य विद्यालय में वार्ड 49 और 50 के चार बूथ की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए यहां पोस्टर भी चिपकाकर उल्लेख किया गया था। इसमें 49 वार्ड के बूथ संख्या सात और 15 और वार्ड 50 के बूथ आठ और नौ की व्यवस्था थी। लेकिन पोस्टर में दी जानकारी के अनुसार मतदाताओं को केवल वार्ड 49 के बूथ मिले। लेकिन वार्ड 50 के मतदाता अपने बूथ आठ और नौ को यहां खोजते रहे। पता चला कि यहां केवल 49 वार्ड के दो बूथ बनाए गए हैं। सुबह से शाम तक मतदान के दौरान यहां वोटर पोस्टर देखते रहे और गलतफहमी का शिकार होते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.