दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। प्रतिनिधि संथाल परगना प्रमण्डल के प्रमण्डलीय आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को प्लस टू पिछड़ी जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, कुरूवा, दुमका एवं संथाल आवासीय विद्यालय, मसलिया दुमका का औचक निरीक्षण किया। प्लस टू पिछड़ी जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, कुरूवा, दुमका एवं संथाल आवासीय विद्यालय, मसलिया, दुमका में प्रमण्डलीय आयुक्त द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें एकाग्रता, अनुशासन एवं पूरी तन्मयता से पढ़ाई करने की सलाह दी गयी।उपस्थित शिक्षकों को भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवाभाव के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने की कस्तूरबा गांधी बालिका...