सिमडेगा, जुलाई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस सिमडेगा की फुटबॉल टीम ने प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम के कप्तान निखिल महतो ने बताया की लीग मैच में टीम टॉप पर रही थी। उसके बाद सेमीफाइनल में रांची को 2-0 गोल से जीत दर्ज की।वहीं फाइनल मैच में संत पैट्रिक हाई स्कूल गुमला को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम के साथ कोच के रूप में अंजलूस तिर्की एवं टीम मैनेजर समीर प्रभात बाड़ा भी रांची गए थे। टीम में अनीश कुजूर, विजय मुर्मू, सुंदर मुंडा, प्रेमचंद कुमार महतो,अजय उरांव, शुभम कुमार ,शंकर मुर्मू,विकास मुर्मू, अमन तिग्गा,अब्राहम नाग, अनिकेत उरांव,जय कुमार राम, विक्की उरांव, सत्यम महतो,राजन नायक शामिल थे। विजेता टीम को सोमवार को स्कूल में विद्यालय के प्रधानाध...