समस्तीपुर, अप्रैल 28 -- दलसिंहसराय। कंपनी मुख्यालय, पटना से प्राप्त निर्देश कर आलोक में सोमवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय दलसिंहसराय में विद्युत विपत्र में त्रुटि सहित बिजली से सम्बंधित अन्य समस्याओं के निदान के लिये शिविर का आयोजन किया गया। एग्जक्यूटिव इंजीनियर अजीत कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न शिविर में कुल 43 आवेदन प्राप्त किये गये। इनमें से 33 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जानकारी देते हुये एग्जक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को समय 11 बजे से 2 बजे अपराह्न तक प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं प्रशाखा कार्यालय स्तर पर विद्युत विपत्र में त्रुटि, गड़बड़ी एवं विद्युत संबंधी अन्य समस्याओं के निवारण के लिये विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शिविर में 227 आवेदन मिले, 197 का किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.