प्रमंडल स्तरीय वॉश सीसीईएस पर एक दिनी प्रशिक्षण
पलामू, अगस्त 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू, गढ़वा और लातेहार के स्कूलों में जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित एवं सतत विद्यालयों के निर्माण के उद्देश्य से वॉश-सीसीईएस विषय पर प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को गिरिवर प्लस-2 उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उदघाटन आरजेडीई सह पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ मनोज कुमार मिश्रा, यूनिसेफ वॉश के स्टेट कंस्लटेंट हेमल राज सोलंकी आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार, जलवायु-अनुकूल एवं सतत विद्यालयों के विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.