पलामू, जुलाई 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लातेहार जिला का दबदबा रहा। तीनों वर्ग में लातेहार के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। अंडर 15,अंडर 17 बालक वर्ग और अंडर 17 बालिका वर्ग में लातेहार जिला विजेता बना। लातेहार जिला के तीन वर्ग की टीम अब 17 से 21 जुलाई तक रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: अंडर 17 बालिका वर्ग में लातेहार बना विजेताप्रतियोगिता का परिणाम प्रमंडल स्तर पर चले दो दिनी प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक वर्ग में विजेता लातेहार बना। वहीं उप विजेता गढ़वा और तीसरे स्थान पर पलामू रहा। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में लातेहार विजेता, उप विजेता पलामू और तृतीय स्थान पर लातेहार रहा। अंडर 17 बालिका वर्ग में लातेहार की टीम विजेता बनी। जबकि उप विजेता पलामू र...