रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, संवाददाता। होटवार में राज्य संग्रहालय में मंगलवार को प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव में भाषण, कविता, लोक नृत्य, लोकगीत व चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई। इसमें रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा व सिमडेगा के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण में रांची, लोहरदगा, गुमला क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। कविता में प्रथम स्थान पर अबु सुतियान गुमला, द्वितीय पर अभिनव कुमार रांची, तृतीय स्थान पर महिमा भारती सिमडेगा रहे। लोक नृत्य में खूंटी, गुमला, रांची पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में नयाव फरीदी रांची, बिलचन कुजूर गुमला, गोल्डलेन्स बरजो खूंटी विजेता बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची के खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह और मुख्य अतिथि राज्य निदेशक, माय भारत झारखंड की डॉ. ललिता कुमारी आदि ने युवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.