कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को पूर्णिया में आयोजित होने वाले मंद बुद्धि व दृष्टिबाधित दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिले की टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए बुधवार को खेल भवन के समीप स्थित मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत ओपेन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयन प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धा के 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूर्णिया में गुरूवार को होने वाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स व दृष्टिबाधित दिव्यांगों की क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। जिसमें स्थानीय स्तर से चयनित खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ि...