मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के शिवशंकर पंडित को रविवार को प्रधान डाकघर में आयोजित भारतीय डाक कर्मचारी संघ मुजफ्फरपुर प्रमंडल के संयुक्त द्वि-वार्षिक अधिवेशन में उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसपर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रदेश संगठन सचिव शंकर पंडित, मुजफ्फरपुर पूर्वी अनुमंडल अध्यक्ष यदुनंदन पंडित, पूर्व जिला सचिव शशिभूषण पंडित, दिनेश पंडित, विनोद पंडित, जगरनाथ पंडित, अरूण कुमार, प्रो. देवव्रत अकेला आदि ने बधाई दी है। प्रदेश संगठन सचिव शंकर पंडित ने कहा कि शिवशंकर पंडित एक जुझारू और संघर्षशील व्यक्ति हैं। इनको भारतीय डाक कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष बनाने से संघ और मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...