सहरसा, अप्रैल 14 -- सहरसा, रंजीत। पटना को छोड़कर बिहार के आठ प्रमंडलों में बड़े और 29 जिले में छोटे फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी बनेगी। पहले प्रमंडल और बाद में जिले में इस तरह की सुविधा बहाल होगी। सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गयाजी और सारण प्रमंडल में फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार चिकित्सा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड(बीएमएसआईसीएल) ने फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी निर्माण के लिए 13 हजार वर्गफुट जमीन उपलब्ध कराने की मांग सिविल सर्जन से की है। 13-13 हजार वर्गफुट जमीन की जरूरत आठों प्रमंडलों में होगी। सभी प्रमंडल और जिला स्तर पर फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी की सुविधा मिलने के बाद खाद्य सामग्रियों व पेय पदार्थों की जांच के लिए राजधानी पटना पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.