नवादा, फरवरी 25 -- वारिसलीगंज, निसं। परिवार नियोजन कार्यक्रम में प्रमंडलीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर वारिसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और छह स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। गयाजी के श्यामल होटल के सभागार में सोमवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में नवादा जिले के वारिसलीगंज सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.आरती अर्चना तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य को लेकर पुरस्कृत किया गया है। एएनएम माधुरी कुमारी, एएनएम आराधना कुमारी, एएनएम सरिता कुमारी, एएनएम मंजू कुमारी तथा आशा फैसिलेटर सरिता कुमारी को पुरस्कृत किया गया। प्रमंडलीय स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत मगध प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण के लिए सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.