दुमका, जून 11 -- दुमका। रौनियार वैश्य महासभा की ओर से संताल परगना प्रमंडलीय स्तरीय समिति के गठन को लेकर 14 जून को दुमका के सिटी गार्डेन में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी, जिसमें संताल परगना के विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों से समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

बैठक का उद्देश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह दुमका जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रसाद के अनुसार सभी जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न होने के बाद अब संगठन को प्रमंडलीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में पहल की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, जिला समिति सदस्य, महिला मोरचा के तमाम पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रखंड समिति सदस्यों के अलावा समाज के गणमान्य लोग भी शामिल...