प्रमंडलीय युवा महासम्मेलन आज
पलामू, जून 6 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। आजसू पार्टी पलामू प्रमंडल के युवाओं को एक मंच पर संगठित करने एवं उनके नेतृत्व को नई दिशा प्रदान करने के उदेश्य से रविवार को टाउन हॉल में दिन के 11 बजे से प्रमंडलीय युवा महासम्मेलन का आयोजन किया है। इस महासम्मेलन में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित होकर युवाओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लेकर पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों सहित पूरे प्रमंडल में व्यापक तैयारियां की गई हैं। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पंचायत स्तर तक युवाओं को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी राणा हिमांशु सिंह, राज दुबे, अक्षत सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.