प्रमंडलीय बैठक को लेकर झारखंड आंदोलनकारी जिला समिति ने की बैठक
जामताड़ा, जुलाई 20 -- झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी जामताड़ा जिला समिति ने आगामी 21 जुलाई को आयोजित होने वाली संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की। रविवार को जिला अध्यक्ष अनिल सोरेन की अध्यक्षता में इस निमित बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती, आंदोलनकारियों की अधिकतम भागीदारी तथा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। अनिल सोरेन एवं रॉबिन मिर्धा ने कहा कि संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक आंदोलनकारियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें झारखंड आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निर्णय लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.