मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- कांटी। कपरपुरा रेल गुमटी खोलने की मांग को लेकर राजद के राष्ट्रीय महासचिव मो. हैदर आजाद ने शुक्रवार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। राजद नेता ने कहा कि रेल गुमटी के बंद होने से कांटी, मड़वन, मोतीपुर के 100 से अधिक गांव के लोगों को बेवजह कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। अगर इसका जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी के नेता जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...