चतरा, सितम्बर 1 -- चतरा, संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग विजय कुमार गुप्ता 2 सितंबर 2026 को चतरा जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका पूर्वाह्न 12बजे परिसदन, चतरा में आगमन होगा। आगमन के पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक द्वारा माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं जिला अध्यक्ष/सचिव, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी। इसके उपरांत एसआइआर-2026 से संबंधित सुनवाई कर रहे पदाधिकारियों को छोड़कर एसआइआर-2026 से जुड़े अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। उक्त बैठकों में एसआइआर-2026 से संबंधित विषयों पर आवश्यक विचार-विमर्श एवं समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर परिसदन, चतरा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों क...