चतरा, सितम्बर 3 -- चतरा, संवाददाता। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक विजय कुमार गुप्ता बुधवार को चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण कर एसआइआर-2026 के तहत चल रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। प्रमंडलीय आयुक्त के चतरा परिसदन आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात परिसदन स्थित सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, माननीय सांसद, माननीय विधायक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई, जिसमें एसआइआर-2026 से संबंधित विषयों पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त बीएलए-02 को एसआइआर-2026 में आवश्यक सहयोग हेतु अनुरोध किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने इसक...