पूर्णिया, जनवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने गुरुवार को प्रमंडलीय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बीते एक वर्ष की प्रशासनिक गतिविधियों, जन शिकायतों के निष्पादन, न्यायिक मामलों, निर्वाचन कार्य, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। आयुक्त ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पीजीआर (पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेसल) के तहत कुल 376 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 287 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें 45 मामलों में टाइप-02 कंडिशनल ऑर्डर पारित किया गया, जबकि 89 मामले अभी लंबित हैं, जिनकी सुनवाई समय-सारिणी के अनुसार की जा रही है। कई मामलों में वर्षों से लंबित भुगतान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.