मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने सोमवार को बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में छात्रों को यूपीएससी में सफलता के टिप्स दिये। कार्यक्रम का संचालन भावना नंदा ने किया। स्कूल के अध्यक्ष सुमन कुमार ने कमिश्नर व आरडीडीई राजदेव राम को सम्मानित किया। कमिश्नर ने विद्यार्थियों को जीवन, अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया। छात्रा कौमुदी तथा छात्र सैम और उत्कर्ष ने परीक्षा के दबाव को कैसे संभालें, यूपीएससी की तैयारी कैसे करें और पढ़ाई के साथ समय प्रबंधन कैसे करें, जैसे सवाल पूछे। इन प्रश्नों का उत्तर देते हुए आयुक्त ने बताया कि जीवन में समय प्रबंधन, लक्ष्य पर फोकस, श्रम और शांत मन से चिंतन अत्यंत आवश्यक है। परीक्षा का अनावश्यक दबाव नहीं लें। पाठ्यक्रम को विषय...