लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त राकेश कुमार ने शनिवार को लखीसराय अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित पुलिस सभागार और डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, कार्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने कार्यालय में मौजूद आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली और जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में रखे गए अभिलेखों और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। साथ ही पुलिस से जुड़े विभिन्न मामलों की फाइलों की जांच कर कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त राकेश कुमार ने विशेष रूप से केस स्टडी और गुंडा पंजिका से संब...